आरंग : शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ आरंग में एक दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया। जिसमें विकासखंड के सैकड़ों बालिकाओं ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर प्रशिक्षिका रूचिता राव, प्रेमलता चंद्राकर, पुष्पा वर्मा और पूर्णिमा साहू ने उपस्थित होकर गायत्री मंत्र की विस्तृत जानकारी दिए। साथ ही व्यक्तित्व निर्माण, सफलता के सूत्र, लक्ष्य निर्धारण,योग, ध्यान ,प्राणायाम के द्वारा अपनी शक्ति को पहचानने ,उत्तम स्वास्थ्य, आदर्श दिनचर्या, बेहतर रहन-सहन, खान-पान, फैशन परस्ती व नशा से बचने इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वहीं पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने सभी को एक एक पेड़ जरूर लगाने को कहा। शिविर के आयोजन संयोजन में गायत्री शक्तिपीठ आरंग के समस्त सदस्यों की सहभागिता रही। शिविर में बड़ी संख्या में अंचल की बालिकाओं की उपस्थिति रही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments