नियद नेल्लानार योजना के तहत धुर नक्सल इलाक़ों के युवाओं को पुलिस ने खेल सामग्रियों का वितरण किया

नियद नेल्लानार योजना के तहत धुर नक्सल इलाक़ों के युवाओं को पुलिस ने खेल सामग्रियों का वितरण किया

 

सुकमा : नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से ज़िला इकाई सुकमा के समस्त थाना क्षेत्रों से गावों का चयन कर युवाओं मे मानसिक एवं शारीरिक विकास एवं खेलों के माध्यम से धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शहरी मुख्यालय से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामग्रियों का वितरण सुकमा पुलिस धारा किया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने कहा लगातार ज़िले नक्सली समस्या को समाप्त करने प्रयास जारी है,नियद नेल्लानार योजना के तहत अतिसंवेदनशील इलाकों मे योजनाएँ पहुँचाने का कार्य प्रगति पर है,क़रीब 500 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है,युवाओं ने खुलकर एसपी किरण चव्हाण के साथ बातचीत की और अपनी समस्याओं को औगत कराया।इस दौरान एएसपी निखिल रखेचा,एएसपी अभिषेक वर्मा,एएसपी आकाश राव, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार,एसडीओपी निशांत पाठक एसडीओपी शिखर मरावी,एसडीओपी अमित देवांगन,डीएसपी रोहित शुक्ला सहित समस्त थाना प्रभारी,रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस जवान मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments