रिपोर्टर -परमेश्वर राजपूत ,गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज ग्राम दबनई पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात वे नेताम परिवार के प्रयासों से गोंडवाना भवन निर्माण हेतु समाज के सहयोग से प्रारम्भ होने वाले भवन में मुख्य अतिथि के रूप में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं समाज के सभी लोगों को एवं ग्रामीणों को संबोधित किया और उनके इस निर्माण कार्य की सराहना की। साथ ही सभी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments