कलेक्टर ने ली व्यायाम शिक्षकों की बैठक :शिक्षा विभाग के अधिकारियों को खेल मैदान एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली व्यायाम शिक्षकों की बैठक :शिक्षा विभाग के अधिकारियों को खेल मैदान एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव :  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बंसतपुर के सभाकक्ष में शिक्षा सत्र 2024-25 के संबंध में व्यायाम शिक्षकों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने कहा। व्यायाम शिक्षकों को क्रीड़ा क्षेत्र में विकास एवं संवर्धन हेतु अनुशासित तरीके से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यायाम शिक्षकों से शालाओं में समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा इसकी सूची जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को खेल मैदान एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यायाम शिक्षकों को खेल मैदान एवं क्रीड़ा सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल, जिला कीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी, डीएमसी श्री सतीश ब्यौहारे, विकासखंड  क्रीड़ा अधिकारी राजनांदगांव श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री रणविजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री ईश्वर निर्मलकर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री भानुप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments