किरन्दुल : दिनांक 26 अप्रैल 2024 के लगभग रात्रि 11.00 बजे ग्राम पोटाली पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम पिता सुकड़ा उम्र 44 वर्ष अपने घर में खाना खा रहा था तब 10-15 प्रतिबंधित संगठन के सशस्त्र माओवादियों ने चाकू, बण्डा, टंगिया से तावड़तोड़ सांघातिक हमला कर हत्या कर दिये और रात के अंधेरे की आड़ में भाग निकले।मामले के आरोपियों के पता तलाश पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में किया जा रहा था। विवेचना के बिंदुओं पर प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 12 जून 2024 को पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या का 01 आरोपी मिलिशिया सदस्य सोमाराम उर्फ कालू मण्डावी पिता हिड़मा मण्डावी उम्र 31 वर्ष निवासी पोटाली धुरवापारा थाना अरनपुर को गिरफ्तार किया गया।उक्त आरोपी से पूछताछ पर बताया कि पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या के पूर्व उसे नक्सली लीडर द्वारा पैसे की मांग करने व नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भरा पर्चा स्वयं इसने दिया था। जोगाराम पोड़ियाम द्वारा नक्सली संगठन के लिए पैसा नहीं देने से संगठन द्वारा इसकी हत्या करने का फरमान जारी होने पर चाकू, बण्डा,टंगिया से हमला कर हत्या करने में शामिल रहना बताया। आरोपी सोमाराम उर्फ कालू मण्डावी ने स्व जोगाराम पोड़ियाम की हत्या में शामिल रहे कई आरोपियों के नाम का खुलासा किया है जिनका अतिशीघ्र पता तलाश गिरफ्तारी की जावेगी।आरोपी सोमाराम उर्फ कालू मण्डावी को दिनांक 12 जून को विशेष न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments