व्याख्याता हेमराज निषाद बने छ.ग.प्रांतीय सहसचिव

व्याख्याता हेमराज निषाद बने छ.ग.प्रांतीय सहसचिव

 

 

 राजा बाबू उपाध्याय ब्यूरो हेड महासमुंद/बसना : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना के व्याख्याता हेमराज निषाद को शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने प्रांतीय सहसचिव बनाया तथा रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य स्तरीय शिकसा शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित भी किया। बच्चों एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित यह एक बहुआयामी संस्था है। हेमराज निषाद जी ग्राम बल्दीडीह के निवासी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव जी ,अध्यक्षता मा. विजय बघेल जी सांसद दुर्ग ,अतिविशिष्ट अतिथि मा. ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग (ग्रामीण) , छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम की उपस्थिति में राज्य स्तरीय शिकसा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शिवनारायण देवांगन 'आस ' बोधीराम साहू ,राधेश्याम कंवर,हरमन सिंह बघेल , उषा भट्ट , कौशलेंद्र पटेल, टीकाराम सारथी संस्था के अन्य सदस्यों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।राज्य स्तरीय शिकसा शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर हेमराज को उनके परिवार, ग्रामवासियों, शाला परिवार सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments