बाजारापारा, सरायपाली में चाकू रखकर आम लोगो को डराने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

बाजारापारा, सरायपाली में चाकू रखकर आम लोगो को डराने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

राजा बाबू उपाध्याय ब्यूरो हेड महासमुंद :सभी थाना/चौकी प्रभारियों कोे संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अवैध शराब, नशीली पदार्थ, अवैध गांजा की तस्करी तथा अवैध रूप से चाकू रखने वाले के लोगो के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 12.06.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड नं0 11 बाजारपारा सरायपाली के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक स्टील का धारदार बटनदार चाकू लेकर आम जगह पर लहरा है और लोगो को डरा धमका रहा है जिससे आने जाने वाले लोग डर कर भाग रहे है कि मुखबिर के निशानदेही पर मौका बाजारपारा, सरायपाली में जाकर पुलिस की टीम के द्वारा एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडया गया तथा नाम पता पुछने पर अपना नाम हिमांशु सोना पिता महेश सोना उम्र 21 वर्ष सा. वार्डनं. 11 बाजारपारा सरायपाली का निवासी होना बताया । जिसके पास से 01 नग बटनदार चाकू मिला। धारदार चाकू रखने के संबंध में वैध कागजात हेतु नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात, दस्तावेज नही बताया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना सरायपाली में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।  यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments