सुकमा : जिला सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 13.06.2024 को डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कंगालतोंग, व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान दिनांक 13.06.2024 को प्रातः लगभग 09ः45 बजे ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया। तद्पश्चात सभी पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आये।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments