महिला स्व सहायता समूह के खाते से पैसा गबन करने वाले बैंक अधिकारी को भेजा गया जेल

महिला स्व सहायता समूह के खाते से पैसा गबन करने वाले बैंक अधिकारी को भेजा गया जेल

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा :  जिले के पुलिस अधीक्षक उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी थाना छुरा के नेतृत्व में बैंक में महिला स्थ सहायता समूह के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी करने के आरोपी को धरपकड़ कर गिरफ्तार किया गया।

प्रार्थिया राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन बिहान में आदर्श महिला समूह संगठन कनसिंधी में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है, जो थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा छुरा मे कार्यरत केशियर नवीन बरिहा द्वारा 4 स्व सहायता समूह के लोन किस्त की रकम को खाता में जमा न कर बेईमानी की नियत से लेने अलग-अलग किस्तो की कुल 3,73,900/-रू० गबन किया है, कि प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर आरोपी के विरुध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

इसी प्रकार आरोपी नवीन बरिहा द्वारा 4 स्व० सहायता समूह के लोन किस्त की रकम को खाता में जमा न कर बेईमानी की नियत से लेने अलग-अलग किस्तों की कुल 3,73,900/-रू गबन किया है, प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना छुरा के अपराध कमाक 147/24 धारा 420 भादवि जोड़ने धारा 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
उक्त प्रकरणो के अभियुक्त नवीन बरिहा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छुरा जिला गरियाबंद छ०ग० को प्रकरण में विधिक सहयोग न करने पर  गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक  जयप्रकाश मिश्रा, प्यारी साहू, आरक्षक रिजवान खान,  डिगेश्वर साहू, हरिश शांडिल्य,  ओमप्रकाश भारती व साइबर सेल प्रआर सतीश यादव, की सराहनीय भूमिका रही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments