राजनांदगांव : जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व स्नान- ध्यान व दान पूण्य के कार्यों के साथ मनाया गया। इस दिन पतित पावनी मां गंगा का उद्भव दिवस होने के कारण देहावसित जनों का विधी- विधान के साथ श्राद्ध कर्म भी सम्पन्न किया गया। वहीं कई जगह नौ- कन्या भोज भी आयोजित रही। इस दिन समाज सेवी जनों द्वारा शहर में गंगाजल मिश्रित शीतल पेयजल व शर्बत का वितरण किया गया वहीं मंदिरों में गंगा पूजन सहित अन्य अनुष्ठानिक आयोजन सम्पन्न किए गए।कन्या पूजन व भोज शहर के बसंतपुर स्थिति भवानी नगर में समाजसेवी श्रीमती शारदा तिवारी के निवास स्थान में कन्या पूजन सहित श्राद्ध पूजन कर्म का आयोजन किया गया, जिसमें भानपुरी से पधारे संत महराज सहित पंडित मोहन शास्त्री जी द्वारा पतित पावनी मां गंगा की वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ पूजन- अर्चन उपरांत श्रीमती तिवारी के स्वर्गीय पति का विधि- विधान के साथ श्राद्ध कर्म सम्पन्न किया गया।
इस दौरान श्रीमती तिवारी की सुपुत्री रचना मिश्र सहित उनके घर- परिवार के लोगों व समाज सेवी महिलाओं ने नौ-कन्या पूजन कर उन्हें भर पेट भोजन जिमाया और उन्हें दान- दक्षिणा प्रदान कर खुशी- खुशी विदा किया। गंगा दशहरा के दिन पतित पावनी मां गंगा सहित शिव पंचायतन परिवार की पूजा आराधना के इस अनुष्ठानिक आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियो की उपस्थिति रही। जिनके लिए भोजन- प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments