कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 18 को

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 18 को

राजनांदगांव :  प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों व लचर कानून व्यवस्था के चलते बलौदाबाजार के ग्राम महकोनी में जैतखाम के अपमान व तोड़फोड़ में संतोषप्रद कार्यवाही न होने के चलते सामाजिक संगठन द्वारा निकाली रैली के दौरान उग्र प्रदर्शन से कलेक्टोरेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में हुए आगजनी से सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहनों एवं शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंची है। जिसके चलते आम जनता एवं निर्दोषजन को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदेश की भाजपा सरकार के लचर कानून व्यवस्था के चलते छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में आए दिन आगजनी एवं हिंसक घटनाएं आम हो रही है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के तत्वाधान में महावीर चौक (फ्लाई ओवर के नीचे) में 18 जून मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने समस्त कांग्रेसजनों से उक्त धरना-प्रदर्शन में उपस्थिति की अपील की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments