राजनांदगांव : 15 जुन को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के निवास स्थान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उदयाचल परिवार ने भेंट किया एवं मुख्यमंत्री को जिलाधीश एवं एस.पी. के प्रेरणा एवं जन सहयोग से छत्तीसगढ़ की पहली त्रिनेत्र योजना (शहर के सभी जगह सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाना जिससे शहर में अपराध एवं चोरी कम होगी। अपराधी को पकड़ने में सहायता मिलेगी।) के बारे में संपुर्ण जानकारी दी गई जिसे मुख्यमंत्री एवं विधायक ने तारीफ की। डॉ. रमन सिंह जी ने मुख्यमंत्री से उदयाचल परिवार का परिचय कराया एवं पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने उदयाचल हास्पिटल सीड बॉल योजना, उदयाचल पक्षी विहार, योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सेवा कार्यो से प्रभावित होकर उदयाचल आने का वादा भी किया। उदयाचल परिवार के तरफ से पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, राजेन्द्र बाफना, शरद अग्रवाल उपस्थित थे। यह उपरोक्त जानकारी PRO बालचंद पारख ने दी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments