कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले नये कानून की जागरूकता के संबंध में ली अधिकारियों एवं प्राचार्यों की बैठक

कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले नये कानून की जागरूकता के संबंध में ली अधिकारियों एवं प्राचार्यों की बैठक

 राजनांदगांव  :  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 1 जुलाई से लागू हो रहे नये आपराधिक कानून की जागरूकता के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नये कानूनों से कॉलेज एवं स्कूलों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए महाविद्यालयों में कार्यशाला आयोजित करने कहा। जिससे विद्यार्थी एवं जनसामान्य अपने अधिकारों के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2024 से भारतीय दण्ड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 लागू किया जाएगा। इसी तरह दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू किया जाएगा। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments