डोंगरगांव : जिला सेन समाज के तत्वधान मे ब्लाक डोंगरगांव सेन समाज द्वारा नवनिर्मित सेन मंदिर संाकरदाहरा के मोक्ष धाम पावन् भूमि मे गुरुवर संत श्री सेन जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा द्वारा शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष श्री शंाडिल्य जी के मार्गदर्शन मे ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कौशिक ने जानकरी दिया की आज् दिवतीय दिवस सुबह 9 बजे से 36 कोटि देवी देवताओं को आह्वान कर इस्टदेव और वेदी पूजन अनुष्ठान किया जायेगा ।आगे जिला मीडिया संयोजक इन्द्रद्वीप हीरा सेन ने बताया की जिला अध्यक्ष शेषनारायण शांडिल्य जी के अध्यक्षता मे आज शाम 6 बजे से जिला स्तरीय - सामजिक सभा की बैठक आयोजित है। जिसमे जिला कार्य समिति द्वारा सामजिक नियमावली के निर्माण और भविष्य के कार्य योजना पर आवश्यक चर्चा किया जाना है।
जिला सचिव लोकेश सेन ने कहा की यह बैठक मे पुरी जिला कार्यकारणी टीम, जिला प्रकोस्ट के प्रमुखो, जिले के 6 ब्लाक राजनांदगाव, सुरगी सोमनी, घूमका, डोंगरगढ़, छुरिया, और डोंगरगाव के सभी ब्लाक अध्यक्षों ओर उनकी कार्यकारणी सदस्य, सर्किलों के अध्यक्ष -सदस्यगण, विशेष कर शहर- नगर- ग्रामीण के सम्मानित नागरिकगण और जिला कार्यकारणी के सदस्य को अनिवार्य रूप से सम्मलित होने की विनती की है। आयोजन स्थल मे संध्या बैठक के बाद रात्रि भोजन और रात्रि ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। कार्यक्रम की रूप रेखा मे कल अंन्तिम् दिवस के प्रथम सत्र सुबह् 9 बजे से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,हवन,महाप्रसादी,भजन-पाठ और द्वितीय सत्र मे ‘‘सेन सम्मेलन का कार्यक्रम ’’आयोजित है। यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्रेम सेन ने दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments