छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने खाते में ऑनलाइन आएगी इतनी सैलरी

छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने खाते में ऑनलाइन आएगी इतनी सैलरी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। खबर यह है कि अब प्रदेश की मितानिनों को अब ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की है। इतना ही नही इस सैलरी में केंद्र और राज्य के अंश भी मितानिनें देख पाएंगी। यानि कि उनके खाते में कितने पैसे राज्य सरकार और कितने पैसे केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने इस बात की घोषणा की है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल थे। इसके पहले सीएम विष्णु देव साय सिकल सेल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मेडिकल कॉलेज नए ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां से उन्होंने सिकल सेल अवेयरनेस प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विश्व सिकल सेल दिवस आज

आज विश्व सिकल सेल दिवस है। जिसके उपलक्ष्य में रायपुर में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम विष्णु देव साय के साथ आधा दर्जन मंत्री विधायक मौजूद रहे। यह स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आज से 3 जुलाई तक चलेगा। जिसमें पूरे प्रदेश में सिकल सेल जांच का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 1 करोड़ 50 लाख लोगों की जांच होगी। जांच के बाद इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। प्रदेश में अब तक की जांच में 22 हजार सिकल सेल के मरीज मिले हैं। करीब 2 लाख लोग सिकल सेल के वाहक पाए गए हैं।

सिकेल सेल को रोकथाम के लिए यह कहा जा रहा है कि विवाह से पहले सिकल सेल कुंडली जरूर मिलाएं। इस दौरान Cm साय ने जेनेटिक कार्ड का वितरण भी किया। मंच से ही कुछ महिला हितग्राहियों को जेनेटिक कार्ड वितरित किया गया। कार्ड से हर अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलेगा। पूरे प्रदेश में कार्ड का वितरण किया जा रहा है। साथ ही सीएम ने सिकल सेल पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया जो कि हल्बी और गोंडी में लिखी गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments