राजनांदगांव रेंज आई.जी.झा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रेल्वे सुरक्षा समिति का समीक्षा बैठक लिया गया,दिए कड़े निर्देश

राजनांदगांव रेंज आई.जी.झा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रेल्वे सुरक्षा समिति का समीक्षा बैठक लिया गया,दिए कड़े निर्देश

राजनांदगांव : दिनांक 18.06.2024 को राजनांदगांव रेंज आई.जी. श्री दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में रेलवे सुरक्षा समिति का समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव श्री राहुल देव शर्मा, आरपीएफ डोंगरगढ़ निरीक्षक श्री प्रशांत अन्डक, जीआरपीएफ डोंगरगढ़ उप निरीक्षक श्री हरिश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक पुलिस चौकी प्रभारी (जी.आर.पी.) राजनंदगांव श्री मनोहर राव ठाकरे, एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक श्री सी.आर. चंद्रा, उप निरीक्षक थाना कोतवाली राजनांदगांव श्री धनीराम नारंगे मौजूद रहें। राजनांदगांव रेंज आई.जी. श्री दीपक कुमार झा ने कहा की पटरी पर शव मिलने की स्थिति में किसी भी तरह के सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए पुलिस को अहम निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा है कि पटरी पर शव की सूचना पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल आवश्यक बंदोबस्त करें। साथ ही जीआरपी व आरपीएफ के समन्वय से आगे की विधिक प्रक्रिया को पूरा कराया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि ऐसी किसी भी स्थिति में रेल का आवागमन बाधित न हो। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधिक सतर्कता बरते जाने की बात कही गई। रेल्वे स्टेशनों में मादक पदार्थों एवं मानव तस्करी रोकथाम हेतु जी.आर.पी., आर.पी.एफ. एवं जिला बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करें तथा रेल्वे कॉलोनियों एवं स्टेशन के आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता हैं जिससे अपराध घटित होने की प्रबल संभावना रहता है ऐसे क्षेत्र चिन्हांकित कर जिला पुलिस बल एवं रेल्वे पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा युवक/युवतियों को रेल्वे के माध्यम से नौकरी दिलाने मजदूरी के नाम से एवं अन्य कार्य हेतु बाहर ले जाते है।

मानव तस्करी की घटना को रोकने हेतु जी.आर.पी., आर.पी.एफ. एवं जिला पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर ऐसे प्लेसमेंट एजेंसियों की गतिविधियों पर सतत् निगाह रखते हुये उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें रेल्वे स्टेशन में किसी अप्रिय बड़ी घटना की स्थिति से निपटने के लिये जी.आर.पी., आर.पी.एफ.एवं जिला पुलिस बल व रेल्वे के रिस्पांस टाईम आदि पर ध्यान रखने हेतु मॉक ड्रिल आवश्यक रूप से कराया जावें। इस तरह की कार्यवाही समय-समय पर किये जाने से आकस्मिक घटना घटित होने की स्थिति में कर्तव्यस्त् अधिकारी/कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुसार कार्यवाही करने में सुविधा होगी। रेल्वे संपत्ति की चोरी की वारदात रोकने हेतु रेल्वे लाईन में नियमित रूप से गश्त एवं पेट्रोलिंग कराया जावें।

रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। प्लेटफार्म में सीसीटीवी कैमरे प्राथमिकता के आधार पर लगवाये जाये। साथ ही यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी से फीडबैक लेते रहें। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व उनके सामानों की चेकिंग के लिए लगे सुरक्षा-उपकरणों को भी देखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी उपकरण चालू हालत में हो। ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन में मोबाइल चोरी रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियत्रंण के लिए त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया गया साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास नशा का सामान परिवहन करने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने व नशा करने वालों को जागरूकता अभियान चलाकर समझाईस देने हिदायत दिया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments