महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती जी का नगर आगमन 19 जुलाई को होगा,गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल

महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती जी का नगर आगमन 19 जुलाई को होगा,गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल

 

राजनांदगांव  :  श्री आनंद कृष्ण धाम, हरिद्वार के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती जी का संस्कारधानी नगरी में आगमन आगामी 19 जुलाई को होने जा रहा है । वे यहां गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे ।  गुरुदेव भक्त मंडल के अशोक लोहिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजनांदगांव में पूज्य स्वामी जी के लगभग 200 शिष्य निवास करते है । यहां के शिष्यों के आग्रह पर स्वामी जी इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा पूजन कार्यक्रम राजनांदगांव में करने का निर्णय लिया है । इस दौरान पूरे देशभर में फैले अनेक शिष्यों का आगमन राजनांदगांव में होगा । पूरे आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय शिष्यों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है । श्री लोहिया ने बताया की गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई 2024 रविवार को राजनांदगांव में आयोजित किया गया है । महोत्सव को भव्यता प्रदान करने एवम व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु गुरुदेव भक्त मंडल के सदस्यो की  एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के सदस्य डा. कल्याण साहू के निवास में संपन्न हुई । 

बैठक में पूज्य गुरुदेव भगवान के आगमन , आवास व्यवस्था , मंच साज सज्जा , गुरु  पूजन , गुरु प्रसादी , बाहर से आने वाले गुरु भाई एवम बहनों के आवास इत्यादि की समुचित व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया । बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूज्य गुरुदेव भगवान की आवास व्यवस्था डा. कल्याण साहू के निवास , कंचन बाग में रहेगी । कार्यक्रम हेतु स्थल के लिए चर्चा लक्ष्मण लोहिया द्वारा की जाएगी । प्रसादी हेतु रसोइया की बातचीत डा. कल्याण साहू द्वारा की जाएगी । कार्यक्रम में होने वाले खर्च की व्यवस्था  आपसी समन्वय बनाकर की जाएगी । बैठक में प्रमुख रूप से गौरीशंकर शर्मा , गजानन शर्मा , अशोक लोहिया , डा. कल्याण साहू , लक्ष्मण लोहिया , बाबूलाल अग्रवाल , हितेंद्र शर्मा हित्तू  , श्रीमती संगीता चंद्रकांत जोशी एवम श्रीमती भारती कल्याण साहू उपस्थित हुए । सभी ने महोत्सव को धूमधाम से मानने का निर्णय लिया है ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments