एस पी विजय अग्रवाल ने रात्रि गस्त/पेट्रोलिंग सजग एवं तत्परता पूर्वक करने वाले पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किये सम्मानित

एस पी विजय अग्रवाल ने रात्रि गस्त/पेट्रोलिंग सजग एवं तत्परता पूर्वक करने वाले पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किये सम्मानित

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : आज दिनांक 24.06.2024 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल द्वारा रात्रि गस्त/पेट्रोलिंग ड्यूटी अत्यंत सजकता एवं तत्परता पूर्वक करने वाले 04 पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रात्रि गस्त के दौरान भाटापारा शहर क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में एक अपचारी बालक सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग एक लाख रूपये कीमत मूल्य का 12 किलोग्राम से भी अधिक वजनी अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने वाले प्रधान आरक्षक भूखन वर्मा, आरक्षक उमेश वर्मा, लोरिक शांडिल्य एवं महेंद्र साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

पुरस्कृत पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले एक आरोपी को दिनांक 16.06.2024 को सर्कस मैदान भाटापारा के पास तथा इसी प्रकार दिनांक 20.06.2024 को रात्रि गस्त के दौरान ओवरब्रिज के उपर भाटापारा में एक अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को पकड़ा गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस जवानों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भविष्य में भी इसी प्रकार सजग एवं तत्परता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments