आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पद पर भर्ती हेतु 9 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पद पर भर्ती हेतु 9 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों के लिए मानदीप आंगनबाड़ी केन्द्र एवं दलदली आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 9 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान के पते पर अपना आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक/सामान्य डाक् अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की सरकारी वेबसाईट बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments