प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 जून को 

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 जून को 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में 27 जून 2024 को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक टाटा पावर (टीपीपीएल) प्लस लिमिटेड अंडर सीएसपीडीसीएल के द्वारा बलौदाबाजार, भाटापारा एवं कसडोल क्षेत्र अंतर्गत मीटर इंस्टालेशन हेतु हेल्पर, ट्रेनी-फ्रेशर के लिए 20 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण महिला/पुरूष एवं लाईनमेन, टेक्निशियन हेतु 30 पद शैक्षणिक योग्यता विद्युतकार उत्तीर्ण केवल पुरूष प्रशिणार्थी भाग ले सकते है। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शासकीय, निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments