भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन, 27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम….

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन, 27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम….

रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनने और NDA की सरकार बनाने के लिए देशभर में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है. भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कि वे 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा क्षेत्र में “मतदाता अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2000 से अधिक मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा. मतदाताओं को तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया जाएगा.

संजय श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस कार्यक्रम की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की भावनाओं और समर्थन का सम्मान करना है. छत्तीसगढ़ के संजय श्रीवास्तव ने समिति के संयोजक के रूप में इस कार्यक्रम की योजना बनाई है, जिनके साथ अशोक बजाज, भरत सिसोदिया और उपकार चंद्राकर भी समिति के प्रमुख सदस्य होंगे.

मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है भाजपा संजय श्रीवास्तव

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है, कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है और सदैव उनका धन्यवाद करती है. देश के करोड़ों मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है.

विपक्ष पर साधा निशाना

संजय श्रीवास्तव ने विपक्ष के लोगों ने अनेक प्रयास किए. यहां तक कि देश के दुश्मनों तक का सहयोग किया सारे विरोधी एक हो गए, लेकिन फिर भी जनता ने तीसरे बार एनडीए की सरकार को ही मौका दिया, राष्ट्र हित में मतदाताओं का लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments