गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : ग्रीष्मकालीन के लम्बी अवकाश 65 दिनों के बाद अंततः बुधवार 26 जून को स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का आगाज हो ही गया ।स्कूल का पहले दिन को लेकर बच्चों में अलग उत्साह बच्चों के चेहरे पर साफ झलकता हुआ नजर आया है, बच्चों का स्वागत शिक्षकों, पालकों, एस एम सी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुलाल तिलक एवं मिठाई खिलाकर किये।स्कूल का पहला दिन बच्चों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकते हैं कि उनके लिए पहला दिन मानो किसी बड़े उपलब्धि से कम नहीं है, पहला दिन अगली कक्षा ,नए अध्याय सभी की जिज्ञासापन लिए बच्चों के चेहरों पर खुशी की अद्भुत क्षण हर किसी को आनंदित कर रहा था।खास रिपोर्ट के लिए आवाज इंडिया न्यूज ब्यूरो हेड गोलू कैवर्त ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा स्थित शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं डोंगरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर जमीन हकीकत ग्राउंड रिपोर्ट के लिए पहुंचे और पहला दिन स्कूल पहुंचे बच्चों सहित प्रधान पाठक से खास बातचीत किये ।स्कूल के पहले दिन की रिपोर्ट पर एक खास अंश आपके बीच प्रस्तुत है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments