आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1 एवं सहायिका के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1 एवं सहायिका के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत भाटापारा एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद बजरंग वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2 एवं सहायिका के 6 पदों के लिए बलभद्र वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, मुन्शीईस्माईल वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1, खोलवा आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.2, बोरसी ब आंगनबाड़ी केन्द्र, मोपर आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 एवं कड़ार आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 शामिल है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 12 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना भाटापारा,जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के पते पर अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक,सामान्य डाक एवं व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिले की सरकारी वेबसाईट बलौदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments