थाना कसडोल पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर महिला के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना कसडोल पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर महिला के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : थाना कसडोल पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शराब कोचियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, सटोरियों एवं अन्य अंवैधानिक कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शादी करने का झांसा देते हुए महिला के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 24.06.2024 को थाना कसडोल में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की, आरोपी शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ लगभग 03-04 वर्षों से लगातार दुष्कर्म करते आ रहा है, मेरे द्वारा शादी करने की बात कहने पर, आरोपी द्वारा मना कर दिया गया। कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध क्र. 220/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युधिष्ठिर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा शादी करने की बात बोलकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करना स्वीकार किया। कि प्रकरण में आज दिनांक 25.06.2024 को आरोपी युधिष्ठिर को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments