इण्डियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया 

इण्डियन रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया 

 

बालोद  : अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर 26जून2024 को बालोद जिले के समस्त स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पी सी मरकले जी के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त स्कूलों में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर रैली, चित्रकला, रंगोली, वाद विवाद, नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों में जागरूकता लाने को प्रयास किया गया।इस दिन को मनाने की शुरुआत ही लोगों को नशे के लत से रोकने के मकसद से हुई थी। नशे की आदत बहुत बुरी होती है जो महज आपकी सेहत ही नहीं खराब करती , बल्कि आपको आर्थिक तंगी का शिकार बना सकती है।थोड़ी देर कि सुकुन पाने के लिए लोग इन सारी चीजों को दांव पर लगा देते हैं ।

 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 सितम्बर 1987 की बैठक में प्रतिवर्ष 26जून को अन्तर्राष्ट्रीय निषेध दिवस मनाने  पारित किया था नशीली दवाओं के गैर-कानूनी इस्तेमाल और अवैध तस्करी रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाने की बात कही गयी थी।आज के संबंध में डां.एम के सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज  भारत देश का 60% युवा नशे के गिरफ्त में हैं अधिकांश युवा नशे के कारण असमय काल के गाल में समा रहे हैं ।कई प्रकार की बीमारी जैसे अल्सर, कैंसर, नपुंसकता,आंतों की बीमारी, बीपी शुगर व अन्य बीमारियां उन्हें घेर रही है‌। ऐसे लोगों को समझाने व रोकने के लिए जिले के समस्त संस्थाओं ने रैली निकालकर, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला , रंगोली, बनाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस कार्य में जिले के समस्त स्कूल करर्रेझर, कन्या अर्जुन्दा,कोटेरा, बालक गुरूर, चीना, सेजस बोहारा, चिखली, कांदुल, मुडखुसरा,गुरेदा, कचान्दुर,रेंगाडबरी, गब्दी, पेंडरवानी,आदि स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments