शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में


 
राजा बाबू उपाध्ययाय ब्यूरो हेड महासमुंद : ग्रीष्म कालीन छुट्टी के बाद आज से स्कूल प्रारंभ हो गया है जिसमें प्राथमिक शाला के बच्चों को महिला स्व सहायता समूह बिलखंड के महिलाओं द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया और पुस्तक वितरण कर मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एस एम सी के अध्यक्ष श्रीमान अभ्यास भोई जी अपने उद्बोधन में कहा कि अपने अपने बच्चों को रोज पढ़ाने के लिए भेजें,किसी भी बच्चों को बेवजह में घुमाने ना और स्कूल से पढ़ के जाने के बाद अपने घर में भी पढ़ने के लिए अवश्य बोले,उसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड के प्रधान पाठक श्रीमान विजय कुमार धृतलहरे जी ने भी अपने उद्बोधन में पालक एवं महिला समुह आपने किमती समय देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने अपने बच्चों को शाला में जरूर प्रवेश कराये और हर दिन स्कूल पढ़ाने के लिए भेजने को कहा और सभी बच्चों उज्जवल भविष्य की कामना की। जिसमें मुख्य रूप से शाला समिति के अध्यक्ष श्रीमान अभ्यास कुमार भोई, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमान विजय कुमार धृतलहरे जी, ग्राम के सभी महिला स्व सहायता समूह के सभी महिलाएं एवं शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड के सभी बच्चे गण उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments