राजनांदगांव : देश के किसानों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए मोदी सरकार द्वारा धान की एमएसपी में 117 रूपये की वृद्धि कर प्रति क्विंटल 2300 रुपए किया जाना अन्नदाताओं की समृद्धि के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। निश्चित ही छत्तीसगढ़ के किसानों को इससे दोहरा लाभ होगा। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने आभार व्यक्त किया। श्री मती साहू ने कहा कि वे भी एक किसान के बेटी बहु है और खेती किसानी से जुड़े हुए है। यह निर्णय किसानों, खेतो किसानी से जुड़े लोगो के जीवन में खुशियां लाने का काम करेगा।
केन्द्र में मोदी जी सरकार बनते ही अपने विजन को पूरा करने लग गई हैं। किसानों के खाते मे किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंच गया है। विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान सहित खरीफ मौसम फसलों के 14 फसलो की एमएसपी बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।अब धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये तय किया गया है, जो पिछले एमएसपी से 117 रुपये ज्यादा है. कपास का नया एमएसपी 7,121 होगा। इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7,521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है. धान का रेट बढ़ जाने से छत्तीसगढ़ के किसानों को दोहरा लाभ होगा। इसी प्रकार दलहन तिलहन में भी बढ़ोतरी किया गया है। मूंगफली में 406 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर 6783 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य कर दिया गया है। वहीं, सोयाबीन में 292 रुपये बढ़ाकर 4892 रुपये कर दिया गया है। वहीं, तिल को एमसीपी में 632 बढ़ाकर 9267 प्रति क्लिंटल कर दिया गया है। इसके अलावा 983 में 8717 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा तुअर/अरहर 550 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 7550 रुपये कर दिया गया है, जबकि उड़द 450 रुपये बढ़ाकर 7400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. वहीं, मूंग में 124 रुपये बढ़ाकर 8622 प्रति क्विंटल कर दिया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments