राजनांदगांव : गुरभेज सिंह माखीजा क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट का फाइनल सी सी आर एवं डी सी ए के बिच खेला गया जिसमे डी सी ए ने यह फाइनल 36 रनो से जीता | फाइनल मैच में आदित्य मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 44 रन बनाए एवं 2 विकेट भी लिए जिसके कारण वह फाइनल में मैन ऑफ़ द मैच भी रहे | टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का किताब प्रिंस यादव रहे | बेस्ट बैट्समैन प्रभनूर जस्सल रहे | मैन ऑफ़ द सीरीज का किताब तीर्थ राठौर को मिला | बेस्ट फील्डर मनीष गायकवार्ड रहे | इमर्जिंग प्लेयर रियांश रहे | बेस्ट विकेट कीपर अरहन जैन रहे | टूर्नामेंट के फाइनल मुकलबले में मुख्यातिथि के रूप में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेकेटरी श्री योगेश बागड़ी जी , गुरभेज सिंह माखीजा जी एवं संदीप शुक्ला जी मौजूद रहे | श्री बागड़ी ने बच्चो को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी एवं आयोजनकर्ता रणवीर सिंह कंग एवं विवेक तिवारी को सफल टूर्नामेंट की बधाई दी |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments