विकासखंड डौंडी लोहारा के सोरली स्कूल के बच्चे नेशनल लेवल कब बुलबुल महोत्सव के लिए रवाना

विकासखंड डौंडी लोहारा के सोरली स्कूल के बच्चे नेशनल लेवल कब बुलबुल महोत्सव के लिए रवाना

 

बालोद  : नेशनल लेवल कब बुलबुल महोत्सव बिहार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व करते बालोद जिला के 06 बुलबुल एवं बेमेतरा जिला से 06 कब बच्चे प्रभारी श्रीमती बसंती पिनकेश्वर एवं पोखन साहू के नेतृत्व में  महोत्सव में शामिल होंगे । यात्रा की मंगलमय कामना हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पी सी मरकले एवं जिला सचिव के एल गजेंद्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24.06.2024 को रेलवे स्टेशन दुर्ग से रवाना किया गया  उपस्थित डी ओ सी प्रेमलता चंद्राकर एवं डौंडी लोहारा विकासखंड सचिव छगनलाल बंसोर उपस्थित रहे।

जहां पर नेशनल लेवल बुलबुल अभिवादन , बड़ी सलामी, जंगल नृत्य, तारा की कहानी, सिक्स कॉर्नर ,बुलबुल ट्री, स्टोरी टेलिंग मॉडल मेकिंग, पेपर कटिंग, ड्राइंग पेंटिंग, ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस लाल फूल ,कलरव आदि कार्यक्रम और गतिविधि में भाग लेंगे। ज्ञात हो कि विकासखंड डौंडी लोहारा स्काउटिंग के क्षेत्र में जिले के साथ-साथ राज्य में अलग ही स्थान है। जहां के स्काउट गाइड के साथ कब बुलबुल को पिछले कई नेशनल कार्यक्रम में भी राज्यों के प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया गया है हर्ष का  विषय है कि इस कार्यक्रम के लिए भी विकासखंड के ही सोरली विद्यालय का चयन हुआ है कार्यक्रम और गतिविधियों की अग्रिम शुभकामनाएं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए के  साहू , संकुल समन्वयक टोमन मालेकर प्रधान पाठक रेखा देवांगन समिति अध्यक्ष बीरबल सोनी वरिष्ठ स्काउटर  बी आर साहू , वारुणी दिल्लीवार ,मिलन सिन्हा,परमानंद साहू संयुक्त सचिव नोम साहू के साथ राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक डी आर पिनकेश्वर प्रधान पाठक ने अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments