सर्किट हाउस प्रभारी इं. मेश्राम ने किया रामपुर व जंगलपुर स्कूल का निरीक्षण

सर्किट हाउस प्रभारी इं. मेश्राम ने किया रामपुर व जंगलपुर स्कूल का निरीक्षण

 

राजनांदगांव  :  बुधवार 26 जून को नए शिक्षण सत्र 2024 - 25 आरंभ होने के साथ जगह-जगह शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इसी कड़ी में इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के नवीन विश्राम गृह (रानी सागर के पास) प्रभारी इंजीनियर राजशेखर मेश्राम डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर संकुल के शाला प्रवेश उत्सव में खास मेहमान बत्तौर उपस्थित हुए। श्री मेश्राम ने जंगलपुर संकुल के हायर सेकेंडरी स्कूल और मिडिल स्कूल रामपुर का निरीक्षण किया। शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर उन्होंने बच्चों को शिक्षा और संस्कार को जीवन की असल पूंजी बताते हुए अच्छी शिक्षा और अच्छा संस्कार ग्रहण करने प्रेरित किया है। उनके इस प्रयास पर दोनों विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्ति की। 

उल्लेखनीय है कि इंजीनियर राजशेखर मेश्राम जंगलपुर संकुल के नोडल अधिकारी नियुक्त है। आने वाले दिनों में उन्होंने पुनः निरीक्षण करने एवं इसी तरह बच्चों का उत्साहवर्धन करने की बात कही है। इंजीनियर श्री मेश्राम ने संकुल के विद्यालयों में बागवानी और वृक्षारोपण पर भी बल दिया है। इसी के साथ उन्होंने खेलकूद के आयोजनों को भी बढ़ावा देने की बात कही है। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को साल गणेवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। शासन की इन योजनाओं की उन्होंने प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि शासन की निशुल्क किताब एवं साल गणवेश वितरण तथा मध्यान भोजन योजना से बड़ी संख्या में कई गरीब बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं एवं शासन प्रशासन को उनके पलकों की दुआएं मिल रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments