राजनांदगांव : राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 12 किमी कि दुरी पर स्थित खैरझिटी में 2 करोड़ 22 लाख 44 हजार कि लागत से केनाल नहर नाली का निर्माण हो रहा है। जो गुणवत्ताहिन व भारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। जो पहिली हीं बारिश में इस निर्माण कि पोल खुल रही है। कंक्रीटीकरण पूरी तरह से उखड़ने के कगार पर है। और मुरुम भी मानक स्तर से नही करवाया गया है।
आज खैरझिटी के भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमे गुणवत्ताहिन निर्माण व अभी से दरार आने व उखड़ने कि नौबत आ गई है। भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा व तारण साहू , पुराण सिन्हा , पुरषोत्तम साहू ने बताया कि नहर नाली के दोनों तरफ किसानो कि जमीन है। किन्तु विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुवे। पुलिया नही बनवाया गया है। केवल पार में एक दो जगह पर सीढिया बना दी गई। जिससे कभी भी बारिश में बड़ी दुर्घटना किसानो के साथ घटित होने कि संभावना है। किसानो को धान बोवाई व अन्य कार्यों के लिए भारी समस्या होंगी। खैरझिटी के भाजपा कार्यकर्ताओ ने इस निर्माण कि कलेक्टर से मिलकर जाँच कराने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर से मिलेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments