शहर को साफ सुथरा धूल मुक्त व बीमारियों से बचाने के लिए निगम प्रशासन को कड़ाई से कचरा फैलाने वाले तथा जगह-जगह पर मलमा फेंकने वालो पर लगातार कार्रवाई होनी चाहिए  :   शिव वर्मा

शहर को साफ सुथरा धूल मुक्त व बीमारियों से बचाने के लिए निगम प्रशासन को कड़ाई से कचरा फैलाने वाले तथा जगह-जगह पर मलमा फेंकने वालो पर लगातार कार्रवाई होनी चाहिए  :   शिव वर्मा

 

राजनंदगांव :  नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने निगम प्रशासन एवं महापौर पर सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर के इस 5 साल के कालखंड में स्वच्छता के नाम से सिर्फ खाना पूर्ति किया गया है। आज पूरा शहर साफ सफाई से जूझ रहा है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा बड़ा राशि निगम प्रशासन को मिलता है। वहीं दूसरी तरफ मनी कंचन केंद्र में काम करने वाले स्वच्छता बहनों के पास दास्तान नसीब नहीं हो पा रहे हैं। शहर के आधे से ज्यादा वार्ड सफाई ठेके से चल रहा है। उनका तो भगवान ही मालिक है। इस कालखंड में वार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए ब्लीचिंग पाउडर, गेमेंजिग, पाउडर डाला चुना, मच्छरों की रोकथाम के लिए जला आईल, मिट्टी तेल तथा सफाई के लिए झाड़ू जिसके लिए भी मारामारी था। शहर के बहुत सी डिवाइडरों में गोबर का छेना, लड्डू बनाए जा रहे हैं। पर निगम प्रशासन इन सब को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं होना निगम प्रशासन या विभाग की कमजोरी है।
श्री वर्मा ने निगम प्रशासन से मांग करते हुए आगे कहा कि इसके लिए भी एक उड़न दस्ता होनी चाहिए जो शहर के सभी क्षेत्रों में घूम-घूम कर कचरा फैलाने वाले एवं जगह-जगह पर मलमा फेकने वालों को रोका जा सके।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments