गांव-गांव में चलेगी स्वच्छता की मुहिम, बनाएंगे ओडीएफ प्लस मॉडल

गांव-गांव में चलेगी स्वच्छता की मुहिम, बनाएंगे ओडीएफ प्लस मॉडल

  राजनांदगाव  : जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह के मार्गदर्शन मे आज जनपद पंचायत राजनांदगाव और डोंगरगांव के ग्राम सोमनी और जंगलपुर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्कूल के बच्चों ,समूह की महिलाओं ,स्वच्छाग्रही दीदी यो और ग्राम वासियों द्वारा गांव में स्वच्छत्ता रैली निकाल कर गांव में स्वच्छता बनाए रखना और इससे होने वाले लाभ् के बारे में जागरूकता संदेश दिया गया। स्वच्छत्ता रैली के दौरान ग्रामवासिओ से स्वच्छत्ता बनाये रखने के लिए अपील भी किया गया।  साथ ही सभी को सामूहिक् स्वच्छता शपथ् भी दिलाई गई। स्वच्छता  रैली के बाद स्वच्छाग्रही दीदीयो , समूह की दीदीयो और गांव वालों के साथ मिलकर गांव, बाजार ,चौक चौराहे ,हैंडपम्प के आसपास फैले कचरे की सफाई की गई। और अपने घर और गांव में स्वच्छता बनाए रखने ,गीला कचरा अलग कर सुखा कचरा स्वच्छता ग्राही को देने ,स्वच्छता शुल्क समय पर देने का सभी ने शपथ और प्रण लिया ।    

साथ ही बाजार वालों दुकानदारों को भी साफ सफाई रखने और स्वच्छता शुल्क देने के लिए प्रेरित किया गया ।साफ सफाई नहीं रखने स्वच्छता शुल्क  देने का पालन नही करने वाले पर पंचायती राज अधिनियम की धारा 73क् के तहत जुर्माना कर कार्यवाही करने के निर्देश सचिव को दिये गये।।इस दौरान स्वच्छता ग्राही दीदी यो का सम्मान भी किया गया ओर ऐसा ही सम्मान पंचायत की बैठक मे करने सचिव को निर्देशित किया गया ताकि साफ सफाई करने वाले लोग प्रोत्साहित हो।  

इसी प्रकार स्वच्छता को निरन्तर बनाये रखने के लिए जनपद स्तर से 5 से 6 ग्राम पंचायत के बीच 1 नोडल बनाने ओर गांव स्तर पर वार्ड वार सक्रिय महिला को नोडल बना कर उनके टीम मे उस वार्ड की महिला समूह आंगनवाड़ी मितनिन् को रखने सीईओ जनपद् और सचिव को निर्देश दिये गये।। और हर शनिवार सफाई अभियांन चलाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ ,नायब तहसीलदार, cdpo, beo ,प्रिंसिपल , जनप्रतिनिधिगन् सरपंच पंच ,ग्रामवासी और जिला एवं जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपसिथ रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments