राजनांदगांव : शहर के मध्य स्थित नन्दाई चौक यातायात के नज़रिए से राहगीरों के लिए काल बन चूका है यह नन्दाई चौक से बाय पास जाने - आने का रास्ता है बालोद मार्ग की बड़ी गाड़ियाँ एवं यहाँ छड़ सीमेंट की अनेक छोटी बड़ी दुकाने होने के कारण भारी भरकम ट्रकों का भी जाना आना निरंतर लगा रहता है इन गाड़ियों के साथ साथ मोहारा से आने वाले मज़दूर पदयात्री सभी इस मार्ग में साथ साथ चलते हैं इस चौराहे के ग़लत बनावट एवं हर वक़्त आवारा पशुओं के जमावड़े के कारण यहाँ लगभग रोज़ छोटे बड़े एक्सीडेंट होते ही रहते है इस विषय में 2 साल से कार्य रत गोपेश शर्मा एवं सहयोगियों ने बताया यहाँ कुछ लोगों की हादसे में मौत भी हो चुकी है , राहगीरों का हाथ पैर टूटना यहाँ के लिए आम बात बन चुकी है कुछ वक़्त पहले यहाँ सिग्नल लगाया गया है जो ख़ानापूर्ति मात्र है एक यात्री या बस या ट्रक भी नियमों का पालन नहीं करता , नन्दाई वासियों का सारांश रूप से कहना यही है कि हमे किसी बड़े इंजीनियर के देख रेख में चौक के नवनिर्माण की बहुत ज़्यादा आवश्यकता है गोपेश शर्मा एवं साथियों ने समस्या को गंभीरता को समझते हुए - नगर निगम कमिश्नर , बसंतपुर थाना , कलेक्टर संजय अग्रवाल जी , सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मोहित गर्ग जी से मिल कर लिखित में निवेदन पत्र दिया - जिसके साक्ष्य उनके पास मौजूद है पर एक लंबा समय होने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला - क्या हम इसी विकसित भारत की कामना करते हैं जहाँ गंभीर मुद्दों के लिए भी सरकार - संस्थान - व्यवस्था - प्रशासन के पास वक़्त ही नहीं ?
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments