डॉ. रमाकान्त शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह

डॉ. रमाकान्त शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह

 

राजनांदगांव :  डॉ. रमाकान्त शर्मा भूतपूर्व प्रभारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, राजनांदगांव द्वारा 30 जून 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने की स्थिति में माह जून 2024 के अंतिम कार्य दिवस 28 जून 2024 को कार्यालय जिला आयुष अधिकारी, राजनांदगांव के सभाकक्ष में डॉ. रमाकान्त शर्मा का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा पाण्डेय, कार्यालयीन स्टॉफ सहित समस्त आयुष अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अवसर पर अधिकांश अधिकारी / कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व अनुभव व्यक्त किये। डॉ. रमाकान्त शर्मा द्वारा लगभग अपनी 39 वर्ष 03 माह की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होते हुये अपना विचार व्यक्त किये कि उनके द्वारा इतने लम्बे सेवाकाल के दौरान आने वाली कठिनाईयों को सजगता से निर्वहन किया गया। चिकित्सक के रूप में किया गया डॉ. शर्मा का कार्य उल्लेखनीय व सफलतम रहा। शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलगांव में पदस्थ रहने के दौरान शासन द्वारा ग्राम बेलगांव को "आयुर्वेद ग्राम" का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रभारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी पद पर रहने के दौरान डॉ. शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप संभाग में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पदुमतरा को प्रथम पुरुस्कार एवं स्पेशिलाईज्ड थेरेपी सेन्टर डोंगरगढ़ एवं आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर विचारपुर को द्वितीय पुरस्कार शासन द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. शर्मा द्वारा बताया गया कि अपने कार्यकाल के दौरान मातहत सभी अधिकारी / कर्मचारियों के प्रति समान व्यवहार व नीतियों के तहत व एक टीम वर्क तैयार कर शासकीय कार्यों एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों का कुशल संचालन व संपादन कराया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर डॉ. शर्मा ने उन सभी अधिकारी / कर्मचारियों को, जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से उन्हें कार्यों में सहयोग व सम्बल प्रदान किया गया, उनके लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई। डॉ. शर्मा ने अंत में कहा कि सेवानिवृत्ति पश्चात विभाग से बिदा ले रहा हूँ, मेरे सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान आयुष विभाग के सभी अधिकारी / कर्मचारियों ने हर कदम पर साथ दिया, जिसके कारण भी मैं उच्च मानको को प्राप्त कर सका हूँ। आप सभी सहयोग एवं दिये गये सम्मान का आभारी हूँ।

आशा करता हूँ कि सेवानिवृत्ति पश्चात् भी आपका सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहेगा। डॉ. शिल्पा पाण्डेय, जिला आयुष अधिकारी, राजनांदगांव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा किया गया कि लगभग तीन साढ़े तीन माह के कार्यकाल में महसूस किया गया कि डॉ. शर्मा सर का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व बहुत ही अच्छा रहा। डॉ. शर्मा के मृदु व सरल स्वभाव के कारण जिले के अधिकारी / कर्मचारी उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे है तथा डॉ. शर्मा सर का काफी सम्मान करते है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि डॉ. शर्मा सर सेवानिवृत्त हो रहे है किन्तु उनके अनुभव एवं कार्यशैली का लाभ हम समय-समय पर डॉ. शर्मा सर से लेते रहेंगे। डॉ. पाण्डेय द्वारा डॉ. रमाकान्त शर्मा सहित पूरे परिवार के स्वस्थ्य, सुखद व दीर्घायु रहने की कामना की गई। इस अवसर पर सभी आयुष अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा डॉ. रमाकान्त शर्मा का तिलक लगाकर पुष्पाहार से स्वागत किया जाकर भावभीनी बिदाई दी गई। समारोह का संचालन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बघेरा द्वारा किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments