छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के शहर में अनेक कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के शहर में अनेक कार्यक्रम

 

राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह का कल शहर आगमन हो रहा है। वे अनेक कार्यक्रमों में भाग लेकर देर शाम रायपुर चले जायेंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डाॅ. रमन सिंह दोपहर 11.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास मौलश्री विहार खनिज नगर से दोपहर 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 01.00 बजे राजनांदगांव आयेंगे। वे यहां पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय आकर उनके नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे तथा शहर में लगे सी.सी.टीवी कैमरे एवं ट्रैफिक सिग्नल का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 01.40 बजे पुलिस लाईन आगमन होगा जहाॅ वे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे, इसके बाद डाॅ. सिंह विधानसभा अध्यक्ष निवास जी.ई.रोड दोपहर 02.30 बजे पहुंचेंगे जहां वे आम लोगों से मुलाकात कर शाम 04.25 बजे ग्राम बरगा के लिये प्रस्थान करेंगे, वे ग्राम बरगा में पंचायत ट्रेनिंग सेंटर मिशन जल रक्षा का अवलोकन करेंगे फिर वृक्षारोपण करेंगे तथा सम्पर्क डिवाइस एवं पाठू लईका पर दीदीयों से चर्चा करेंगे। फिर ग्राम बरगा से रायपुर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

लोकसभा में सांसद संतोष पाण्डेय ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया

राजनांदगांव। लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुये क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय ने आज लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुये कहा कि हिंदुओं की सहिष्णुता का श्री गांधी नाजायज फायदा न उठायें, हिन्दू प्रारंभ से ही सर्व-धर्म-समभाव का हितैषी रहा है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लोकसभा में अपने भाषण की शुरूआत करते हुये श्री पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया और कहा कि राहुल गाॅधी लोकसभा में कल बार-बार भगवान शंकर के चित्र को दिखा रहे थे, जबकि उन्हे यह नहीं भूलना चाहिये कि भगवान शंकर के नाम पर उनके पूर्व मुख्यमंत्री जिन्हे राजनांदगांव की जनता ने लोकसभा के चुनाव में धूल चटा दिया ने महादेव के नाम पर सट्टा चलाया, छः हजार करोड़ रूपये का गबन किया। श्री गाॅधी बार-बार हिन्दुत्व पर चोट कर रहे है, हिन्दुओं को हिंसक व भाजपा को हिंसा फैलाने वाली पार्टी कह रहे है, जबकि जम्मू-कश्मीर में दशको से हो रहे आतंक किनके द्वारा किया जा रहा है, वे भली-भांति जानते है। इसी प्रकार राजस्थान में एक टेलर की गला रेतकर हत्या किन लोगों ने की वे अच्छी तरह समझ रहे है, कर्नाटक में माबलीचिंग की घटना को कौन लोगों ने अंजाम दिया, पूरे देश में अशांति के टापू बनकर कौन लोग खड़े हैं वे अच्छी तरह जानते हुये भी हिन्दुत्व पर चोट कर रहे है, जिसके लिये उन्हे माफी मांगनी चाहियें।

श्री पाण्डेय ने मोदी सरकार के उपलब्धियों को लोकसभा में बताते हुये कहा कि कोरोना काल के भयावह दौर को देश ने देखा है। पूरी दुनिया भारत की बढ़ी हुई आबादी पर फैलते कोरोना को लेकर चिंता प्रकट कर रही थी, किन्तु मोदी जी ने अपनी कुशल प्रबंधन से कोरोना को मात दिया। देश के वैज्ञानिकों को वैक्सीन निर्माण के लिये प्रोत्साहित किया, उन्हे संसाधन उपलब्ध कराया। देश के लोगो को 300 करोड़ से ऊपर वैक्सीन के डोज लगाये गये, दुनियाभर में कोरोना काॅल में भारत ने वैक्सीन सहित कोविड सामग्री की सहायता की, आॅक्सीजन से लेकर सारी चीजों का प्रबंध हुआ। हम कोरोना को मात देने में सफल हुये। देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिये जा रहे है। भारत ने पाकिस्तान सहित चीन की बोलती बंद कर रखी है, कश्मीर में मोदीजी ने वह कर दिखाया जो किसी ने सोच नहीं सकता था। उधमपुर-श्रीनगर रेलवे मार्ग पर चिनाब पर रेलवे का ऐतिहासिक पुल, जिस पर पूरी दुनिया की नजर थी, बनकर तैयार ही नहीं हुआ बल्कि उस पर ट्रायल भी हो चुका है। विपक्ष के लोग केवल गरीबी की बात करते है, गरीबों के लिए कभी कुछ किया नहीं । सारा देश इस बात को जानता है कि मोदी है तो मुमकिन है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments