राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत माना जाता है, इसलिए चुनाव के बाद भी कार्यकर्ताओं में निरंतरता बनी रहे, इसलिए लगातार बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।इस परिपेक्ष में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आवाहन पर तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई,जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित किया।भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योग दिवस की समीक्षा की, साथ ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस जो की 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किया गया है, विषय पर विस्तार से बताते हुए कहा कि इस दौरान सभी कार्यकर्ता कहीं ना कहीं एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाए। और मां के नाम से लगाए गए पेड़ को संरक्षित करने का प्रयास भी करें।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिसीमन पर सक्रिय एवं जागरूक रहने का आह्वान किया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के संयोजक मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। । पर्यावरण को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। साथ ही भूपेंद्र सवन्नी ने मन की बात कार्यक्रम को नियमित रूप से सबके बीच सुनने का आव्हान भी किया।लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक बूथ पर भाजपा ने लीड प्राप्त की इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए राजनंदगांव की प्रशंसा भी की।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने प्रतिवेदन देते हुए बताया कि भाजपा का संगठन पर्व शुरू हो चुका है, जिसके तहत सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है, सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा फिर बूथ का गठन होगा, तत्पश्चात मंडल जिला एवं प्रदेश का गठन होगा,। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की संघटनात्मक रचना को मजबूत करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।कार्यक्रम का सफल संचालन गोलू सूर्यवंशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवाणी ने किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments