कार्यकर्ताओं के चुनाव में नेताओ की भूमिका अहम : मधुसूदन यादव

कार्यकर्ताओं के चुनाव में नेताओ की भूमिका अहम : मधुसूदन यादव

 

डोंगरगढ़  : पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने आज डोंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा की सरकार आ गई है, बंद पड़े विकास के कार्यो और जनता की मांग के अनुसार हर एक जनहित के कार्य को सरकार मुतिरुप देने कटिबद्ध है, साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए श्री यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने का सबसे प्रमुख कारण कोई है तो वह हमारे भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है जिनकी मेहनत की वजह से आज प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है ये कार्यकर्ताओं की फौज ही हैं जो लगातार न धूप देखती न छाव कार्यकर्ता ही नेता बनाता है कार्यकर्ता ही जमीन से जुड़ी समस्या को नेताओ तक पहुँचाता है, तमाम कार्यकर्ता को आभार व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ता नेताओ के चुनाव में मरता खपता है,अब आने वाले समय मे कार्यकर्ताओं का चुनाव है अब नेताओ को अपने कार्यकर्ताओं के लिए भी मरना खपना होगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments