राजनांदगांव : नव प्रवेशी बच्चो के स्वागत के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल टप्पा में गत दिनों शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि छत्रपाल चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव ,सरपंच श्रीमती मीना साहू ,संकुल प्राचार्य जे.के. सिंह ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण सुखदेव सिन्हा, टुम्मन साहू, श्रीमती चंद्रकला साहू , टुकेश्वर साहू, राजू ढीमर द्वारा की गई।इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का अतिथियों के हाथों गुलाल टीका लगाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल वितरण किया गया ,साथ ही बच्चों का मुंह मीठा भी कराया गया।प्राचार्य जे.के. सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, साथ ही प्राचार्य द्वारा अपने पूज्य पिता श्री की स्मृति में कक्षा 10वी और 12वी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों का जनरल नॉलेज की बुक व पेन प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर छत्रपाल चंद्रवंशी ने बच्चों को लगन पूर्वक पढ़ाई करने व पालकों को बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की बात कही। बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से उच्चत्तर माध्यमिक शाला परिसर में बुधवार को वन महोत्सव का आयोजन कर पौधारोपण किया गया। शाला परिसर में नीम,बादाम, करंज व गुलमोहर सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया और सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
स मौके पर सरपंच श्रीमती मीना साहू प्राचार्य जे.के.सिंह, सचिव योगेश साहू, दिनेश सिन्हा ,शिक्षक रामेश्वर साहू, हीरालाल साहू,डैनी वर्मा ,वीरेंद्र कुमार रंगारी,अन्नपूर्णा कोटांग्ले, निशा मिश्रा, स्वालेहा खानम शेख,चंद्रिका भारद्वाज, नम्रता बावनकर, मोनिका नायक, भगवती यारदा,रेखा कड़वे,त्रिभुवन वर्मा व बेनी राम जंघेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता हेमंत साहू के द्वारा किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments