राजनांदगांव : शहर के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली के संजय नगर निवासी 8 साल का बालक खेलते समय छत से गिर गया उसके सर पर गंभीर चोट लगी है। सरकारी खर्च पर इलाज कराने आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। ऐसी स्थिति में मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज सामने आया और उसके इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव यदु उम्र 8 साल पिता अशोक कुमार यदु लखोली संजय नगर राजनंदगांव कल शाम छत में खेलते हुए छत से गिर गया था। सर में गंभीर चोट लगा सर के अंदर खून का थक्का जम गया है। जिसे कृष्णा हॉस्पिटल राजनांदगांव में एडमिट कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर है परिवार गरीब है इलाज का व्यवस्था नहीं कर सकता यह जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को मिला तब मुस्लिम समाज के लोग अस्पताल जाकर मरीज एवं परिवार वालों से मिले डॉक्टर से मरीज के हालत का जानकारी लिए आयुष्मान कार्ड में नाम न होने की वजह से इनका इलाज सरकारी रूप से नहीं हो पा रहा है। तब लीगल कमेटी मुस्लिम समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष मिर्जा हबीब बेग ने परिवार को वादा दिया कि बच्चे के इलाज का पूरा खर्चा मुस्लिम समाज राजनांदगांव उठाएगा कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी कहा कि हमारे तरफ से भी मरीज को मदद किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments