उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती गांव सुरंगपानी में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथयात्रा पर्व

उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती गांव सुरंगपानी में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथयात्रा पर्व

परमेश्वर राजपूत गरियाबंद  :  रथयात्रा का पर्व ग्रामीण अंचल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । वहीं हम गरियाबंद जिले के वनांचल ग्राम सुरंगपानी जो उड़ीसा राज्य की सीमा से लगा हुआ एक छोटा सा गांव है और छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर पर स्थित है। जहां एक छोटे से गांव में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा की भी किर्तन मंडलियां पहुंचती है जहां ग्राम वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

वहीं गांव में मेले का आयोजन भी होता है और अपने गांव के रिति-रिवाज के अनुसार पुजा अर्चना कर रथयात्रा की शुरुआत की जाती है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा राज्य से लोग पहुंचते हैं और यहां की भव्यता देखते ही बनती है। यहां इस पर्व को प्राचीन समय से मनाते आ रहे हैं और इस अवसर क्षेत्र से हजारों की संख्या में देखने के लिए लोग पहुंचते हैं।

यह गांव उड़ीसा राज्य से महज एक किलोमीटर दूर पर बसा हुआ है जिसके चलते यहां दोनों ही राज्यों से लोग देखने पहुंचते हैं और यह पर्व का शुभारंभ दोपहर में शुरू होता है जो देर रात तक समापन होता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments