थाना गिधौरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार में धारदार हथियार रखने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

थाना गिधौरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार में धारदार हथियार रखने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : 7जुलाई रविवार  को थाना गिधौरी पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु ग्राम घटमडवा सिद्धबाबा मंदिर के पास मेनरोड में पुलिस बल के साथ चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच चेकिंग के दौरान एक ईको वाहन क्र. CG25 J 2301 को रोका गया। कार में ड्राइवर सहित दो व्यक्ति बैठे मिले। पुलिस टीम द्वारा जब कार का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, तो कार के अंदर दो नग लोहे का धारदार हथियार गंडासा मिला, जिसे मौके पर जप्त किया गया है। कार में सवार दोनों व्यक्तियों से हथियार रखने के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें दोनों के द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 

कि प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 135/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के क्रम में आरोपियों से एक ईको कार क्र. CG25 J2301 एवं उसमें मिले 02 नग धारदार गंडासा हथियार को जप्त किया गया है तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम 
1. राजेंद्र कुमार उम्र 25 साल निवासी गौरेला पेंड्रा 
2. शंकर सिंह उम्र 26 साल निवासी गौरेला पेंड्रा










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments