ग्रामीणों को मिली राहत,ग्राम परमालकसा में जल जीवन मिशन से घर पर ही मिलने लगी पेयजल की सुविधा

ग्रामीणों को मिली राहत,ग्राम परमालकसा में जल जीवन मिशन से घर पर ही मिलने लगी पेयजल की सुविधा

राजनांदगांव 08 जुलाई 2024 :  ग्रामीण क्षेत्रों में दूरस्थ अंचलों तक घर-घर नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जल जीवन मिशन एक व्यापक एवं महत्वपूर्ण परिवर्तन की दस्तक है। हर घर जल पहुुंचाने की शासन की इस अनोखी योजना अंतर्गत घर पर ही नागरिकों को नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत अचानकपुर के आश्रित ग्राम परमालकसा में घर-घर नल लग जाने से गांव की दशा पहले की अपेक्षा सुधरने लगी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव के प्रत्येक घर को नल और जल से जोडऩे से ग्रामीणों को घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। 

 जल जीवन मिशन के तहत गांव में 400 मीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाकर 306 परिवारों को नल से जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। ग्राम की सरपंच श्रीमती शालिनी संध्या टोप्पो ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को घर पर ही नल से जल मिलने लगा है, जिससे ग्रामवासी राहत की सांस लेने लगे हैं। वार्ड नंबर 14 एवं 18 की निवासी श्रीमती ज्योति मारकण्डेय तथा श्रीमती सविता साहू अपने अनुभव साझा करते हुए बताती है कि उनके गांव के लोगों को पहले काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को पानी भरने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होना, बोरिंग का बंद पड़ जाना, कुओं का सूख जाना जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता था। पहले ग्रामीणों को पानी भरने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था, कई बार रात्रि को पानी के लिए जाना, बरसात के दिनों में पानी के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता था, किन्तु जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव के हर घर में नल कनेक्शन मिलने से पेयजल मिल रहा है और ग्रामीणों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन जैसी अनोखी योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments