किरंदुल में फैल रहा डेंगू,रोकथाम हेतु किया जा रहा हैं छिड़काव

किरंदुल में फैल रहा डेंगू,रोकथाम हेतु किया जा रहा हैं छिड़काव

 

किरंदुल  : किरंदुल में पिछले माह से लगातार डेंगू का कहर देखा रहा हैं।बता दें नगर में प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज देखे जा रहें हैं।तथा एनएमडीसी एवम शासकीय अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज जिनका प्लेटलेट्स में गिरावट आ रहीं हैं उन्हें जगदलपुर रायपुर भी रेफर किया जा रहा हैं।इन सब के मद्देनजर डेंगू के रोकथाम के लिए किरन्दुल नगरपालिका परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों में छिड़काव कार्य करवाया जा रहा है।जिसके तहत मंगलवार को रामपुर कैम्प, धरमपुर कैम्प,बंगाली कैम्प के नालियों में ऑथरीन फ्लो दवा का  छिड़काव किया गया।नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने  बताया कि नगर के अलग अलग वार्डों में छिड़काव व फॉगिंग करवाया जा रहा हैं साथ ही अलग से टेंडर भी निकाला गया हैं।जिससे नगरपालिका क्षेत्र के साथ ही कोड़ेनार पंचायत क्षेत्र में भी छिड़काव की जाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments