वनविभाग द्वारा आयोजित  एक पेड़ मां के नाम  कार्यक्रम पिनकापार में संपन्न

वनविभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पिनकापार में संपन्न

राजनांदगांव  :  छत्तीसगढ़ शासन एवं वनविभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम 3 जुलाई दिन बुधवार को ग्राम पंचायत पिनकापार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जी, अध्यक्षता जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री चंद्रिका प्रसाद डड़सेना जी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य श्री मणीराम सहारे जी, सरपंच श्रीमती शांति देवी सहारे जी,ग्राम पटेल गीता लाल यादव जी, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन एवं वनविभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का वनविभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सर्वे प्रथम बैच और तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में वनविभाग के श्री हरेन्द्र ठाकुर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री अनिल कुमार बंमबाडे जी विस्तार से प्रकाश डाला। वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अतिथियों ने बताया कि एक पेड़ समस्त प्राणियों के लिए, अध्यात्म के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री अनिल कुमार बंम्बाडे जी ने पौधारोपण के समय गड्ढा खोदाई, रोपण , पौधों की निंदाई एवं बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में वनविभाग के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सड़क चिरचारी श्री प्रेम लाल साहू जी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया श्री कृष्ण कुमार सोनी जी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गैंदाटोला श्री विक्रम ठाकुर जी, श्री हरेंद्र ठाकुर जी, रोशन साहू जी, घुरऊराम अर्करा जी, श्री लक्ष्मण चक्रधारी जी, श्रीमती सोनिया देवी जी, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मरकाम मेडम , शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री सुर्यवंशी जी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री साहू जी, स्कूल के बालक , बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह के महिला अध्यक्ष,सचिव एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन हारुन मानिकपुरी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने की।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments