पुतली कला राष्ट्रीय कार्यशाला में राजनांदगांव से शरद अवस्थी व खिलेश्वर हुए शामिल

पुतली कला राष्ट्रीय कार्यशाला में राजनांदगांव से शरद अवस्थी व खिलेश्वर हुए शामिल

 

राजनांदगांव  : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित क्षेत्रीय केंद्र गुवाहाटी असम में 20 जून से 4 जुलाई 2024 तक NEP 2020 के अनुरूप शिक्षा में पुतली कला की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इसमें राजनांदगांव जिले से शरद अवस्थी एवं खिलेश्वर शामिल हुए गौरतलब है कि असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित उक्त कार्यशाला में 10 राज्यों से 66 प्रतिभागी शामिल हुए थे इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 14 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा पुतली कला का प्रदर्शन एवं मंचीय प्रदर्शन के साथ-साथ अपने राज्य की संस्कृति एवं विरासत को भी बताने का अवसर मिला सभी ने एक दूसरे राज्य की संस्कृति को भी जाना एवं पहचान कठपुतली के चार प्रकारों को हम कैसे रोचक तरीके से वाया वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए बच्चों को सिखा सकते हैं यह बताया गया कार्यशाला में रचनात्मक क्षमताएं विकसित होती हैं इसके तहत यह बताया गया की पुतली कला ने शिक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है पुतली कला साहित्य चित्रकला मूर्ति कला नृत्य नाटक जैसे सभी कल शैलियों को आत्मसात करती है कार्यशाला को समापन अवसर पर श्री निरंजन सर एवं श्रीमती मनीषा मैडम सीआरटी सेंटर गुवाहाटी में मौजूद थी कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के शरद अवस्थी खिलेश्वर उमेश मिश्रा संध्या मिश्रा अंजली यादव अनामिका ठाकुर समीक्षा सिंह दीप्ति बघेल मिथिलेश हेमवती सरोज वैजयंती नागेंद्र श्री चंद्र शामिल हुए गौरतलब है कि श्री शरद अवस्थी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सकरा संकुल टदेसर मैं अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं विगत वर्ष से उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षा दुत् पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है उक्त  प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से राजनांदगांव के प्रशिक्षार्थियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल डीएमसी श्री सतीश  byovhare ,apc श्री अंसारी सर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती आहूजा मैडम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक  भगत सिंह ठाकुर एवं संकुल प्राचार्य श्री दीपक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उक्त राजनांदगांव के शिक्षक रवाना हुए थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments