तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, महिला और 4 माह के बच्चे की मौत, आरोपी फरार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, महिला और 4 माह के बच्चे की मौत, आरोपी फरार

धरसींवा : रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर तरपोंगी के पास एक तेज रफ्तार हौंडा क्रेटा ने वाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार महिला और उसके 4 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे का शिकार हुए परिवार फिंगेश्वर निवासी बताए जा रहे हैं. जो बेमेतरा की ओर जा रहे थे तभी तरपोंगी के समीप यह घटना हुई. घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की पतासाजी कर रही है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments