डोंगरगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

डोंगरगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

 

डोंगरगढ़ :  डोंगरगढ़ नगर पालिका में उपाध्यक्ष कुर्सी के लिए आसपास प्रस्ताव पर सोमवार को पार्षदों के बीच मतदान किया गया, जिसमें भाजपा के उमा महेश वर्मा ने पार्षदों को विश्वास में लेकर उपाध्यक्ष कुर्सी पर फिर से अपनी सरकार बना ली है। दोनों पार्टी नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने विवाद बनाए रखें थे, लेकिन सोमवार को प्रशासन ने यह विवादित स्थिति को देख अविश्वास प्रस्ताव के अंदर चुनाव करा कर पूरी स्थिति को क्लियर कर दिया। सोमवार को उपाध्यक्ष कुर्सी के लिए हुए मतदान में उमा महेश वर्मा ने फिर से एक बार जीत हासिल की कर ली है, जिससे भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद में एक पार्षद की मौत के बाद 23 पार्षद है और कांग्रेस के पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई थी। अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में जहां 16 पार्षदों ने वोट किया, तो वहीं प्रस्ताव के पक्ष में केवल 7 वोट पड़े। नगर पालिका में उपाध्यक्ष कुर्सी में फिर से उमा महेश वर्मा की जीत होने पर प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्रर सिंह बन्नोआना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चीकू जैन, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौमित्र सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, लक्ष्मी यादव, विनीत यादव, रमन डोंगरे, अमित बोस, सुमित ताम्रकार, श्याम तिवारी, आवेश निगम, जयंत साहू अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि नगर पालिका में उपाध्यक्ष की जीत पार्टी की जीत है, सभी के साथ नगर के विकास के लिए काम किया जाएगा और विगत 15 साल में कांग्रेस द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराएंगे। उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा ने कहा कि मैं हमेशा से ही नगर के विकास के लिए तालमेल बैठाकर काम करने का कोशिश करता रहा, लेकिन वह अपने हरकतों से बाज नहीं आए। यह जीत सभी भाजपा पार्षद व कार्यकर्ताओं की जीत है। विगत 5 साल में एक नेता के इशारे पर जो भी भ्रष्टाचार किए गए उन सभी की परत द परत जांच कराई जाएगी। 

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments