गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा समर्पण व आस्था का सैलाब

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा समर्पण व आस्था का सैलाब

 

 

डोंगरगढ़  : सर्व धर्म नगरी, मां बम्लेश्वरी की पावन धरा डोंगरगढ़ में श्री योग वेदांत सेवा समिति व्दारा लोधी भवन में गुरुपूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष व श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक विष्णु लोधी ने गुरू देव परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के चित्र एवं चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। विष्णु लोधी ने कहा- गुरु की पूजा भगवान की पूजा से अधिक लाभकारी होती है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु वेदव्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास ने मुनियों और शिष्यों को श्रीमद्भागवत का ज्ञान दिया था।गुरु पूर्णिमा पर योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में पादुका यात्रा निकाली गयी। पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। शहर एवं ग्रामीण अंचल से आए हरि भक्तों ने भजन कीर्तन किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक विष्णु लोधी, समिति के अध्यक्ष रामकुमार देवांगन, कोषाध्यक्ष रामअवतार वर्मा, योगेन्द्र शर्मा कृष्णा वर्मा क्रांती बक्सी, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष भगवती वर्मा, नरोत्तम वर्मा,नमेश वर्मा,तारा सिन्हा, देवेन्द्र, गणेश साहू, भुनेश्वर साहू, भुनेश्वर वैष्णो,जीवन साहू,प्रभु राम साहू,आदि बड़ी संख्या में साधक साधिका उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments