संजय जांगड़े बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के पत्रकार गोलू कैवर्त जो कि वर्तमान में लवन तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बलौदाबाजार के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं।उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन जनहितैषी जनसरोकार के मुद्दों को उठाते रहने से आमजनो में पत्रकारों के प्रति अभी भी विश्वास कायम है।श्री कैवर्त के इन्हीं बेहतरीन कार्यों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने श्रीफल ,साल से सम्मानित करते हुए पीठ थपथपाते हुए बधाई शुभकामनाएं दिये गए हैं।आपको बताते चलें कि पत्रकार श्री कैवर्त को यह सम्मान 22जुलाई को रायपुर स्थित दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच प्रेस के स्थापना दिवस के 16 वा वर्ष पूर्ण सम्मान समारोह के अवसर पर तमाम अतिथियों एवं पत्रकारो की उपस्थिति में दिये गए हैं।निश्चित ही गोलू कैवर्त जैसे पत्रकारों के कारण आज भी पत्रकारिता जीवित है।लोगों का पत्रकारों के प्रति आदर सम्मान आज भी देखने को मिलते रहता है।श्री कैवर्त आज के समय में युवा एवं पत्रकारो के लिए प्रेरणा हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments